Maha Kumbh Mela 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला भारत की समृद्ध विविधता और आध्यात्मिकता को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। महाकुंभ को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक मेले में से एक माना जाता है। कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होता है। कुंभ में संतों, साधुओं और तीर्थयात्रियों से भरा जीवंत वातावरण वास्तव में अविस्मरणीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बनाता है।
