Mahakumbh 2025: शाही स्नान के दौरान बढ़ती भीड़ से रहें सतर्क, जानें किन घाटों पर रहेगा सुरक्षित स्नान

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। शाही स्नान के दौरान भारी भीड़ होती है, इसलिए सुरक्षित घाटों जैसे संगम घाट, अरैल घाट, दशाश्वमेध घाट, राम घाट और हनुमान घाट पर स्नान करें। प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें और भीड़भाड़ से बचकर सुरक्षित तरीके से आस्था की डुबकी लगाएं

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 8:18 PM
Story continues below Advertisement
Mahakumbh 2025: स्नान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां आकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। लेकिन कुंभ मेले में बढ़ती भीड़ और भगदड़ जैसी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खासकर शाही स्नान के दिनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे सुरक्षा का ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है। अब तक चार शाही स्नान संपन्न हो चुके हैं और अगला शाही स्नान 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अवसर पर होगा। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान किया जाएगा।

यदि आप भी इस पवित्र अवसर पर स्नान करने जा रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन-से घाट सुरक्षित हैं और कहां स्नान करना सबसे अच्छा रहेगा।

इन प्रमुख घाटों पर स्नान रहेगा सुरक्षित


शाही स्नान के लिए प्रशासन ने कुछ खास घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जहां श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर सकते हैं। ये घाट धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं और स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

संगम घाट: प्रयागराज कुंभ का सबसे पवित्र स्थान, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है। इस स्थान पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति मानी जाती है।

अरैल घाट: यमुना नदी के किनारे स्थित यह घाट कुंभ के दौरान स्नान के लिए प्रसिद्ध है।संगम क्षेत्र से थोड़ा दूर होने के कारण यहां कम भीड़ होती है।

दशाश्वमेध घाट: पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने यहां दस अश्वमेध यज्ञ किए थे।शाही स्नान के दौरान इस घाट पर विशेष भीड़ रहती है।

राम घाट: यह घाट ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। यहां स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है और ये भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से थोड़ा दूर है।

हनुमान घाट: इस घाट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। शाही स्नान के लिए सुरक्षित स्थानों में से एक है।

इन घाटों पर भी कर सकते हैं स्नान

यदि आप मुख्य घाटों पर ज्यादा भीड़ से बचना चाहते हैं, तो कुछ अन्य घाटों पर भी स्नान कर सकते हैं।

त्रिवेणी घाट: गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल के पास स्थित यह घाट कुंभ मेले का प्रमुख आकर्षण है। धार्मिक मान्यता है कि यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं।

लाल घाट: यह घाट भी कुंभ क्षेत्र में स्थित है और श्रद्धालु स्नान के लिए यहां आते हैं। कम भीड़ होने के कारण ये एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

स्नान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

शाही स्नान के दौरान ज्यादा भीड़ के कारण अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है:

प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करें।

घाटों पर स्नान के लिए निर्धारित स्थानों पर ही जाएं।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भीड़-भाड़ वाले घाटों से दूर रखें।

अपने सामान और मोबाइल फोन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी आपात स्थिति में मौजूद सुरक्षाकर्मियों से संपर्क करें।

महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने का यह अनोखा अवसर है, लेकिन सुरक्षा के साथ स्नान करना ही सबसे अधिक लाभकारी होगा।

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान से चमकेगी किस्मत, जानें खास उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।