महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पुणे में पुलिस ने 138 करोड़ का सोना एक टेंपो से बरामद किया है। पुलिस को वाहनों की तलाशी के दौरान यह सोना मिला है। पुलिस के साथ इनकम टैक्स की टीम सोने की जांच पड़ताल में जुट गई है। राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से जिलों की सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग होती है। वहीं मुंबई में 52 करोड़ की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातु जब्त की गई है। राज्य में 15 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के बाद 10 दिन में 280 करोड़ के सामान जब्त हुए हैं।
