Mango Overeating: भारत में फलों का राजा कहे जाने वाला आम (Mango) एक ऐसा फल है। जिसे हर कोई पसंद करता है। शायद ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे। जिन्हें आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। आम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन A, C और D होता है। गर्मियों के मौसम में आम बाजार में बिकने लगते हैं। इसी मौसम में आम सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। कई बार लोग स्वाद के चक्कर आम ज्यादा खा जाते हैं। आम ज्यादा खाना भी सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
पूरे भारत में आम को कई तरह से खाया जाता है। कोई इसे अचार बनाकर सेवन करते हैं। इसे नाश्ते में भी खा सकते हैं। लेकिन अत्यधिक आम खाने से पेट की समस्या होने लगती है। खासतौर से तेज गर्मी में ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।
आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Aakash Healthcare Super Specialty Hospital) नई दिल्ली के आशीष रानी (Ashish Rani) का कहना है कि आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैँ। ये हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन C सबसे ज्यादा पाई जाती है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जो कि किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन A भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर भी भरपूरा मात्रा में पाया जाता है।
ज्यादा आम खाना सेहत के लिए हानिकारक
आमतौर पर एक आन का वजन 150-200 ग्राम तक होता है। 100 ग्रा के एक आम में करीब 8.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को 300-350 ग्राम से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए। आशीष का कहना है कि ज्यादा आम खाने से पेट गड़बड़ होने लगता है। आम में बहुत अधिक फाइबर मौजूद होता है। आम खाने से पेट में गर्मी होने लगती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा आम खाते हैं तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से पाचन शक्ति बिगड़ जाती है।
आम के ज्यादा सेवन से किसी किसी को एलर्जी होने लगती है। किसी किसी के स्किन में दाने पड़ने लगते हैं।
आम के अधिक सेवन से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे वजन बढ़ने लगता है। यह उन लोगों के दिक्कत हो सकती है जो अपने वजन को नियंत्रण में बनाए रखना चाहते हैं।
ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। आम में नेचुरल स्वीटनेस काफी ज्यादा होती । जो डायबिटीज के मरीज को नुकसान पहुंचा सकती है।