Get App

Mann Ki Baat: आपके पास हैं बेहतर आइडिया तो मन की बात के लिए करें शेयर, पीएम मोदी ने की अपील

Mann Ki Baat: 30 जनवरी 2022 को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा जो कि 85वां एपिसोड होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 11:14 AM
Mann Ki Baat: आपके पास हैं बेहतर आइडिया तो मन की बात के लिए करें शेयर, पीएम मोदी ने की अपील
मन की बात कार्यक्रम के लिए विचार आमंत्रित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने आइडिया शेयर करने की अपील की है। यह कार्यक्रम 30 जनवरी 2022 को प्रसारित किया जाएगा। प्रसारित होने वाला यह उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम का 85वां एपिसोड होगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे यकीन है कि प्रेरक जीवन की कहानियों और टॉपिक के मामले में आपके पास शेयर करने के लिए बहुत कुछ है। आप @mygovindia या नमो ऐप पर शेयर करें।

इसके अलावा ट्वीट में कहा गया है कि 1800-11-7800 डायल करके अपना मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कई मुद्दों पर देशवासियों से बात करते हैं, इसमें वो मुद्दे भी शामिल रहते हैं, जो उस विशेष संबोधन से ठीक पहले के हों या फिर बाद के हों।

UP Election 2022: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने थामा BJP का दामन, बोलीं- PM मोदी से हमेशा रही प्रभावित

बता दें कि मन बात कार्यक्रम पीएम मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है। जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें