फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta के शेयरों में बुधवार को रिकॉर्ड 26% की गिरावट के बाद मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में गिरावट। Forbes की Real-time billionaires लिस्ट के मुताबिक, Meta Platforms Inc (मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक) के शेयरों में एक दिन की रिकॉर्ड गिरावट के बाद रईसों की लिस्ट में जुकरबर्ग अब मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से नीचे आ गए हैं। Forbes के मुताबिक, फेसबुक के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस (CEO) जुकरबर्ग की संपत्ति अब घटकर 85 अरब डॉलर पर आ गई है।
मार्क जुकरबर्ग को भले ही आर्थिक रूप से इतना तगड़ा झटका लगा हो, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मीम बनाकर उनके दुख को और बढ़ाया या नहीं लेकन दूसरे यूजर्स का मनोरंजन जरूर किया।
डेटा वैज्ञानिक एमिली गोर्सेंस्की ने ट्वीट किया, "Roses are red, stormclouds are gray, mark Zuckerberg just lost 31 billion Dollar today" मतलब उन्होंने तुकबंदी करते हुए बताया कि मार्क जुकरबर्ग को आज 31 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
डेमोक्रेट जॉन कूपर ने कहा, "क्या मुझे आज मार्क जुकरबर्ग के इतने बड़े वित्तीय नुकसान पर हंसने के लिए खुद को दोषी महसूस करना चाहिए?"
कुछ ट्विटर यूजर्स ने एक साथ Meta के नुकसान का जश्न मनाया। एक व्यक्ति ने मेटा शेयर की कीमत में आई इस गिरावट की खबर को "अद्भुत समाचार" बताया।
उपयोगकर्ता ने कहा, "मार्क जुकरबर्ग को अरबों का नुकसान हुआ, क्योंकि फेसबुक यूजर्स में पहली बार मंदी का सामना कर रहा है।"
बारबरा मालमेट नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने कहा, "एक निश्चित खुशी साफ है" क्योंकि जुकरबर्ग ने "स्किलियन डॉलर" खो दिया।
ट्विटर यूजर मैट कारुसो ने कहा, "मैंने सुना है कि मेटावर्स में, जुकरबर्ग का एफबी आज 25% ऊपर है।"
कारुसो की तरह, कई और सोशल मीडिया यूजर्स ने फेसबुक की एक मेटावर्स कंपनी में बदलने की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सामने लाया। फेसबुक ने अपनी मेटावर्स स्कमी को दर्शाने के लिए अक्टूबर 2021 में अपना नाम बदलकर मेटा कर लिया था। कंपनी ने इस परियोजना में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।