Threads by Instagram: Threads को लेकर मीम्स की आई बहार, Elon Musk ने ऐसे उड़ाई ऐप की खिल्ली

Threads by Instagram: Threads को Meta के सीईओ और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को ट्विटर का कंपीटिशन बताया जा रहा है। ऐसे में ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने इसके लॉन्च पर कुछ ऐसे रिएक्ट किया कि लोग भी हंसने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर भी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 1:19 PM
एलॉन मस्क का Threads लॉन्च होते ही पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है।

Threads Launched: Threads भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे इंस्टाग्राम का text बेस्ड कनवर्सेशन ऐप बताया है। Meta के सीईओ और को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग बुधवार को Thread के लॉन्च की जानकारी शेयर की थी। Meta के Threads का मकसद है उन यूजर्स तक पहुंचना जिन्होंने Tesla और Space X CEO एलॉन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद इस प्लेटफॉर्म को छोड़ दिया था। एलॉन मस्क का Threads लॉन्च होते ही पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है।

एलॉन मस्क ने एक ट्विटर यूजर के मीम पर हाहा रिएक्ट किया है। दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने मीम शेयर किया कि Threads पूरी तरह से इस मॉडल से प्रेरित है। साथ ही एक इमेज पेस्ट की जिस पर कीबोर्ड की दो सबसे जरूरी शॉर्टकट keys दिखाई गई थी कंट्रोल V और कंट्रोल C। इसका सीधा मतलब था कि Threads पूरी तरह से ट्विटर का कॉपी-पेस्ट है।


इस ऐप को को 100 से ज्यादा देशों में किया गया लॉन्च

Threads App गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए मौजूद है। लगभग 100 से ज्यादा देशों के लोग इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। Threads एक text बेस्ड सोशल मैसेजिंग ऐप है जो ट्विटर की तर्ज पर ही तैयार किया गया है। इसमें यूजर्स शॉर्ट मैसेज पोस्ट कर सकते हैं जिसे दूसरे यूजर्स लाइक, शेयर और  कमेंट कर सकते हैं। लोग इस पर एक-दूसरे को फॉलो भी कर सकते हैं। मार्क जुरबर्ग ने 11 साल बाद ट्विटर पर ट्वीट कर Thread के लॉन्च की जानकारी शेयर की।

कल हुई थी लॉन्च की अनाउंसमेंट

इंस्टाग्राम ने Threads के एप्पल ऐप स्टोर पर प्री ऑर्डर को देखते हुए इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस की थी। बहुत से इंस्टा यूजर्स अपने इंस्टा अकाउंट से ही सीधा Threads की एक्सेस हासिल कर लेंगे। भले ही Threads आपके इंस्टा अकाउंट से जुड़ा रहेगा लेकिन इसके अलावा यूजर्स को अलग से इस ऐप को डाउनलोड करना ही पड़ेगा।

कैसे करेगा ये ऐप काम

इंस्टाग्राम ने अपने रिलीज में ये बताया कि Threads वो जगह है जहां लोग मिलकर कम्युनिटी के लिए जरूरी टॉपिक्स पर बात करेंगे। जब भी आपको किसी की ऑपिनियन अच्छी लगेगी आप उसे फॉलो कर सकते हैं। यूजर्स इस ऐप पर अपनी क्रिएटिविटी, आइडियाज दुनिया के सामने रख सकते हैं। इससे उनकी फॉलोइंग भी बढ़ेंगी। Meta ने बताया कि इस ऐप में हर यूजर की फीड एक थ्रेड की तरह दिखाई देगी।

शब्दों की रहेगी इतनी लिमिट

लोग 500 कैरेक्टर्स के लंबे text शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा लिंक, फोटोज और पांच मिनट लंबे वीडियोज को भी शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम यूजर अपने Threads पोस्ट को ऐप के स्टोरी फीचर्स से शेयर कर पाएंगे। Meta का कहना है कि उन्होंने Threads को इसलिए बनाया है ताकि  वो पॉजिटिव, प्रोडक्टिव बातचीत को बढ़ावा दे सकें। अगर आपकी Threads पर एक पब्लिक प्रोफाइल है तो आपकी पोस्ट को दूसरे ऐप पर भी लोग देख पाएंगे इससे आपका यूजर्स बेस तेजी से बढ़ेगा।

ट्रेड स्पॉटलाइट : एजिस लॉजिस्टिक्स, बीएचईएल और असाही इंडिया ग्लास में अब क्या हो रणनीति?

प्रोफाइल को रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं

Threads पर भी आप अनफॉलो, ब्लॉक, रिस्ट्रिक्ट और किसी भी प्रोफाइल को रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आपने अपने इंस्टा अकाउंट पर किसी को ब्लॉक किया है तो ऑटोमैटिकली उसके Threads आपको आना बंद हो जाएंगे। Tesla CEO Elon Musk के ट्विटर को खरीदने के बाद से ट्विटर लगातार कॉन्ट्रोवर्सीज में छाया हुआ है। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग ने Threads को ट्विटर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।