Microsoft Outage: IndiGo की 192 फ्लाइट कैंसल, रिफंड और रिबुकिंग भी फिलहाल बंद

Microsoft Outage: IndiGo ने X पर पोस्ट में कहा, “हमारे नियंत्रण से परे, दुनिया भर में ट्रेवल सिस्टम के व्यापक प्रभाव के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रिफंड और रिबुकिंग सुविधा अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।'' एक और अपडेट में, IndiGo ने कहा कि उसे "Microsoft Azure के साथ नेटवर्क समस्या" का सामना करना पड़ रहा है, जिससे एयरपोर्ट पर देरी हो रही है

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 8:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Microsoft Outage: IndiGo की 192 फ्लाइट कैंसल, रिफंड और रिबुकिंग भी फिलहाल बंद

Microsoft का ग्लोबल सिस्टम ठप होने के कारण दुनिया भर में सैकड़ों विमान रुक गए। IndiGo एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा कि फिलहाल फ्लाइट को दोबारा बुक करने या रिफंड की सर्विस भी बंद है। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट "दुनिया भर में ट्रेवल सिस्टम में रुकावट के व्यापक प्रभाव" के कारण रद्द कर दी गईं। इंडिगो ने कहा कि ये उसके कंट्रोल से बाहर है। IndiGo ने X पर पोस्ट में कहा, “हमारे नियंत्रण से परे, दुनिया भर में ट्रेवल सिस्टम के व्यापक प्रभाव के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रिफंड और रिबुकिंग सुविधा अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है।''

एयरलाइन ने एक लिस्ट भी शेयर की, जिसमें दिखाया गया कि IndiGo की 192 फ्लाइट अब तक रद्द कर दी गई हैं। यहां चेक करें IndiGo की कौनसी फ्लाइट हुईं कैंसल।

Microsoft के साथ मिलकर रहे हैं काम


एक और अपडेट में, IndiGo ने कहा कि उसे "Microsoft Azure के साथ नेटवर्क समस्या" का सामना करना पड़ रहा है, जिससे एयरपोर्ट पर देरी हो रही है।

उन्होंने कहा, “चेक-इन धीमा हो सकता है और कतारें लंबी हो सकती हैं। हमारी डिजिटल टीम इसे तेजी से हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही है। सहायता के लिए कृपया हमारी ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें।”

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ सेवाओं के प्रभावित होने की जानकारी मिली है, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर चेक-इन और बैगेज काउंटरों पर लंबे इंतजार की शिकायत की है, साथ ही फ्लाइट इंफोर्मेशन के डिस्प्ले बोर्ड भी बंद हैं।

SpiceJet और Akasa पर भी पड़ा असर

वहीं SpiceJet और Akasa ने भी अपने नेटवर्क पर ऑनलाइन चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस में रुकावट आई, जिससे उन्हें मैन्युअल मोड पर स्विच करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Akasa ने कहा, “हमारे सर्विस प्रोवाइडर के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के इश्यू के कारण, बुकिंग, चेक-इन और मैनेज बुकिंग सर्विस समेत हमारी कुछ ऑनलाइन सर्विस अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में हम हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।