Mini Vande Bharat Train: अब इन रूट्स पर चलेगी मिनी वंदे भारत ट्रेन, जानिए वंदे भारत ट्रेन से कितनी है अलग

Mini Vande Bharat Train: देश में इन वदे भारत ट्रेन कई रूट्स पर दौड़ रही है। इंडियन रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेनों में और इजाफा किया जा रहा है। इस बीच रेलवे ने मिनी वंदे भारत ट्रेन भी लॉन्च कर दी है। यह ट्रेन 8 कोच की है। इसे 4 नए रूट पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
Mini Vande Bharat Train: अभी तक तो देश में 16 डिब्बे की वंदे भारत ट्रेन चल रही है। लेकिन अब मिनी वंदे भारत भी दिखेगी।

Mini Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस, भारतीय रेल (Indian Railways) की शान है। इसे प्रीमियम ट्रेन (Premium Trains of India) माना जाता है। यह शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) से भी तेज दौड़ती है। राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) तो तेज दौड़ती ही है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है। अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 डिब्बे हुआ करते थे। आने वाले दिनों में आप 8 डिब्बे की वंदे भारत ट्रेन भी देख सकेंगे। इसे मिनी वंदे भारत ट्रेन कहा गया है। रेलवे बोर्ड ने 8 डिब्बे वाले वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने का आर्डर भी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को दे दिया है।

बताया जा रहा है कि ये वंदे भारत ट्रेन देश के मिडल क्लास की सुविधाओं के लिए नई उड़ान है। भारतीय रेलवे दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नई-तिरुनेलवेली, लखनऊ-प्रयागराज और ग्वालियर-भोपाल समेत कई रूट्स चलाने की तैयारी की जा रही है।

मिनी वंदे भारत ट्रेन की जरूरत क्यों पड़ी?


अभी तक वंदे भारत ट्रेन का कोच कंपोजिशन 16 डिब्बों का है। इनमें दो डिब्बे ड्राइवर्स कैब की शक्ल में हैं। यानी ये इंजन वाले डिब्बे हैं। दो डिब्बे एक्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Class) के हैं। बाकी डिब्बे एसी चेयर कार (AC Chair Car) के हैं। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ रूट्स पर तो वंदे भारत ट्रेन खचाखच भर कर चल रही है। लेकिन कुछ रूट्स पर यात्रियों की संख्या कम है। लिहाजा अब कुछ ऐसे वंदे भारत ट्रेन बनाने की योजना है। जिसमें कम डिब्बे होंगे। कम डिब्बे होने से कम पैसेंजर्स में भी ट्रेन भरी हुई दिखाई देगी। पिछले दिनों जोधपुर से साबरमती तक पीएम नरेंद्र मोदी ने मिनी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Indian Railway: किसी दूसरे के टिकट पर सफर करना हो गया बेहद आसान, जानिए रेलवे का यह नया नियम

जानिए मिनी वंदे भारत की कितनी है स्पीड

फिलहाल वंदे भारत जोधपुर से साबरमती एवरेज स्पीड अभी 80 KM प्रतिघंटा के करीब है। यह ट्रेन 160 KM प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। 2 कोच के बीच में वेस्ट्यूब लगे हैं। इससे नॉइस कंट्रोल रहेगा। पैंट्री से फूड की सुविधा भी रहेगी। ट्रेन का फ्रंट एयरोडायनामिक शेप में है जो हाईस्पीड के लिए है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

Tags: #IRCTC

First Published: Jul 16, 2023 3:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।