Monsoon Smell: कई बार आपने महसूस किया होगा कि घर में घुसते ही अजीब सी स्मैल आती आती है। इससे मन खराब भी हो जाता होगा। बहुत से लोग इस बदबू को हटाने के लिए कई तरह की कोशिश भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी अपने घर पर ऐसे ही बदबू से जूझ रहे हैं तो हम आपको आसान टिप्स दे रहे हैं। इससे आपके घर में चारो तरफ खुशबू फैल जाएगी। जो हम टिप्स दे रहे हैं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं है। बिना किसी झिझक के आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सुबह या शाम के समय घर की खिड़कियों को खोल दिया करें। अगर घर में क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था हो, यानी खिड़की और दरवाजे एक सीध में हों, तो यह काफी बेहतर होगा। इससे लगातार आने वाली ताजा हवा घर से बदबू को दूर कर देगी।
घर की बदबू भगाने के लिए बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा प्राकृतिक रूप से बदबू को दूर करता है। अपने कालीन, बिस्तर आदि पर इसे छिड़क कर करीब 10 मिनट तक पड़ा रहने दें। फिर वैक्यूम क्लीनर से उसकी सफाई करें, बदबू दूर हो जाएगी। आप रसोई के कचरे के तल में बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। सिंक से अगर बदबू आ रही है, तो सिंक नाली में बेकिंग सोडा डालने के बाद वाइट विनेगर (सिरका) डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अगली सुबह गर्म पानी को सिंक में डालकर साफ कर दें। सिंक से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी। इस बेकिंग सोडा का इस्तेमाल पूरे घर पर करें। घर की बदबू फौरन दूर हो जाएगी और आपके घर से खुशबू आने लगेगी।
घर की बदबू कॉफी बींस से करें दूर
घर के जिन हिस्सों में बारिश की वजह से बदबू आ रही है। वहां पर छोटे-छोटे खुले कंटेनर्स में कॉफी बीन्स भरकर रख दें। थोड़ी ही देर में उन जगहों की बदबू दूर हो जाएगी। घर में कॉफी की खुशबू फैल जाएगी। कॉफी बीन्स को इस मौसम में नेचुरल एयर फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। घर को महकाने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका है।
घर की बदबू भगाने के लिए लगाएं छोटे पौधे
अगर आप मौसम की वजह से खिड़की खोलकर ताजी हवा का आनंद नहीं ले सकते हैं। घर के अंदर रखे जा सकने वाले हाउसप्लेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनडोर पौधों में हवा की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार हो सकता है। नासा के वैज्ञानिकों ने घर के अंदर की हवा पर पौधों के प्रभाव पर स्टडी की है। इसमें पता चला है कि ये पौधे वास्तव में हवा से रसायनों को खींच लेते हैं।