Get App

बारिश में घर से आ रही बदबू, करें ये उपाय, फौरन पूरे घर में फैल जाएगी खुशबू

Monsoon Smell: बरसात के मौसम में धूप बहुत कम निकलती है। इससे घर हो या घर रखे कपड़े, बेड से बदबू आने लगती है। बहुत से लोगों को घर पर ही इस तरह की बदबू का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिससे फौरन आपके घर में खुशबू फैल जाएगी और पूरा घर से सुगंध आने लगेगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 12:20 PM
बारिश में घर से आ रही बदबू, करें ये उपाय, फौरन पूरे घर में फैल जाएगी खुशबू
Monsoon Smell: बरसात के मौसम में पोछा लगाते समय थोड़ा फिनाइल डाल देना चाहिए

Monsoon Smell: कई बार आपने महसूस किया होगा कि घर में घुसते ही अजीब सी स्मैल आती आती है। इससे मन खराब भी हो जाता होगा। बहुत से लोग इस बदबू को हटाने के लिए कई तरह की कोशिश भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी अपने घर पर ऐसे ही बदबू से जूझ रहे हैं तो हम आपको आसान टिप्स दे रहे हैं। इससे आपके घर में चारो तरफ खुशबू फैल जाएगी। जो हम टिप्स दे रहे हैं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं है। बिना किसी झिझक के आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

सुबह या शाम के समय घर की खिड़कियों को खोल दिया करें। अगर घर में क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था हो, यानी खिड़की और दरवाजे एक सीध में हों, तो यह काफी बेहतर होगा। इससे लगातार आने वाली ताजा हवा घर से बदबू को दूर कर देगी।

घर की बदबू भगाने के लिए बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 

बेकिंग सोडा प्राकृतिक रूप से बदबू को दूर करता है। अपने कालीन, बिस्तर आदि पर इसे छिड़क कर करीब 10 मिनट तक पड़ा रहने दें। फिर वैक्यूम क्लीनर से उसकी सफाई करें, बदबू दूर हो जाएगी। आप रसोई के कचरे के तल में बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। सिंक से अगर बदबू आ रही है, तो सिंक नाली में बेकिंग सोडा डालने के बाद वाइट विनेगर (सिरका) डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद अगली सुबह गर्म पानी को सिंक में डालकर साफ कर दें। सिंक से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी। इस बेकिंग सोडा का इस्तेमाल पूरे घर पर करें। घर की बदबू फौरन दूर हो जाएगी और आपके घर से खुशबू आने लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें