2022 में भारतीय स्टार्टअप्स में काम करने वाले 12,000 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी: रिपोर्ट

नई फंडिंग नहीं मिलने और लागत को घटाने की कोशिशों के तहत स्टार्टअप्स की तरफ से लगातार कर्मचारियों की छंटनी जारी है

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 10:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम में कुल 60,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की उम्मीद है

भारतीय स्टार्टअप्स में काम करने वाले 12,000 से अधिक कर्मचारियों और पूरे इकोसिस्टम में 22,000 से अधिक कर्मचारियों को इस साल अब तक नौकरी से निकाला जा चुका है। ये छंटनियां ऐसे समय में हुई है, जब ग्लोबल लेवल पर कई दिक्कतों के चलते स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम फंडिंग की कमी की समस्या से जूझ रहा है।

सबसे अधिक छंटनी उन स्टार्टअप्स में हुई हैं, जिनमें कोरोना महामारी के दौरान काफी तेज ग्रोथ देखी गई थी। ऐसे स्टार्टअप्स अधिकतर ऑनलाइन बिजनेस मॉडल पर आधारित थे। हालांकि आर्थिक गतिविधियां सामान्य होने के साथ ही अब इन स्टार्टअप्स की ग्रोथ धीमी हो रही है और वैल्यूएशन में गिरावट के चलते उन्हें दबाव का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने दावा किया कि ग्लोबल लेवल पर अनिश्चित माहौल के चलते नई फंडिंग जुटाना काफी मुश्किल हो गया है।

नई फंडिंग नहीं मिलने और लागत को घटाने की कोशिशों के तहत स्टार्टअप्स की तरफ से लगातार कर्मचारियों की छंटनी जारी है। इस साल स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम में कुल 60,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की उम्मीद है। इसमें सबसे अधिक छंटनी एडटेक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में देखने को मिल सकती है।


यह भी पढ़ें- Ruja Ignatova: FBI की टॉप-10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल है ये इकलौती महिला, ₹31 हजार करोड़ का क्रिप्टो-घोटाला करके फरार

इस साल अब तक जिन कंपनियों ने छंटनी की है, उनमें ओला, अनएकेडमी, वेदांतु, कार्स24 और मोबाइल प्रीमियर लीग, ब्लिंकिट, बायजू (व्हाइटहैट जूनियर, टॉपर), लिडो लर्निंग, एमफाइन, ट्रेल, फारआई और फर्लांको आदि शामिल हैं।

ग्लोबल कंपनियों में नेटफ्लिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी रॉबिनहुड और कई क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कर्मचारियों की संख्या में घटाई है। क्रिप्टो मार्केट में आए हालिया क्रैश के बाद भारी संख्या में लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी से पैसा निकालना शुरू किया है, इसके चलते कई क्रिप्टो-एक्सचेंज की वित्तीय सेहत बिगड़ी है। कॉइन बेस, जेमिनी, क्रिप्टो.कॉम, वॉल्ड, बाइबिट, बिटपांजा और दूसरे कई क्रिप्टो-एक्सचेंजों ने कर्मचारियों की संख्या घटाई है।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, "बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग और लागत में कटौती" के नाम पर इस साल कम से कम 50,000 और स्टार्टअप कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।