MotoGP Bharat: भारत के पहले इंडियन ग्रां प्री के चैम्पियन बने इटैलियन रेसर मार्को बेजेची, सीएम योगी ने सौंपी ट्रॉफी

MotoGP India 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर इतिहास रचते हुए इटैलियन रेसर मार्को बेजेची ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री. अपने नाम कर लिया है। बेजेची ने जॉर्ज मार्टिन और चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे फ्रांसेस्को बगनाइया की चुनौती से पार पाते हुए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहला पोडियम स्थान हासिल किया। मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बगनाइया चौथे टर्न में टकराने से कोई स्थान हासिल नहीं कर पाए

अपडेटेड Sep 24, 2023 पर 11:20 PM
MotoGP Bharat 2023 का आज आखिरी और फाइनल रेस था

MotoGP India 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर इतिहास रचते हुए इटैलियन रेसर मार्को बेजेची (Marco Bezzecchi) ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री. (Indian Grand Prix) अपने नाम कर लिया है। मूनी वीआर46 रेसिंग टीम (Mooney VR46 Racing Team) के मार्को शानदार कौशल और जज्बे का प्रदर्शन करते हुए रविवार को शुरुआती इंडियन ग्रां प्री जीतने में सफल रहे। MotoGP Bharat 2023 का आज यानी रविवार को आखिरी और फाइनल रेस था।

बेजेची ने जॉर्ज मार्टिन (Jorge Martin) और चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रहे फ्रांसेस्को बगनाइया (Francesco Bagnaia) की चुनौती से पार पाते हुए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहला पोडियम स्थान हासिल किया। मार्टिन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बगनाइया चौथे टर्न में टकराने से कोई स्थान हासिल नहीं कर पाए। इसके अलावा यामहा के फैबियो क्वार्टारारो (Francesco Bagnaia) तीसरे स्थान पर रहे।

उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में आयोजित हुई MotoGP Bharat 2023 के विजेता इटैलियन राइडर मार्को बेजेची (Marco Bezzecchi) को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। सीएम योगी इससे पहले MotoGP रेस देखने भी सर्किट पहुंचे। इस दौरा दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार करते नजर आए।


रेस के आखिरी लम्हों ने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली-NCR के साथ ही आसपास शहर के लोग भी रेस देखने पहुंचे। आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। इसके अलावा क्रिकेटर और बॉलीवुड का भी तड़का लगा। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने भी मोटो जीपी का आनंद लिया। खेल और फिल्मी दुनिया के सितारों को देखकर उनके फैंस ने खूब शोर मचाया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोटो जीपी का भारत में एक सफल आयोजन होना बहुत कुछ कहता है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल उत्पादक देश भी है। दुनिया में सबसे अधिक बाइक भारत में बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि MotoGP जैसे आयोजन के लिए मैं यूपी सरकार और आयोजकों को बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए काम होने चाहिए।

ये भी पढ़ें- हिमाचल को 10 करोड़ रुपये सहायता राशि देगी केजरीवाल सरकार, आमिर खान ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।