MotoGP India 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर इतिहास रचते हुए इटैलियन रेसर मार्को बेजेची (Marco Bezzecchi) ने भारत का पहला इंडियन ग्रां प्री. (Indian Grand Prix) अपने नाम कर लिया है। मूनी वीआर46 रेसिंग टीम (Mooney VR46 Racing Team) के मार्को शानदार कौशल और जज्बे का प्रदर्शन करते हुए रविवार को शुरुआती इंडियन ग्रां प्री जीतने में सफल रहे। MotoGP Bharat 2023 का आज यानी रविवार को आखिरी और फाइनल रेस था।
