Get App

Mumbai Bus Accident: कुर्ला बस हादसे के बाद अपना बैग लेकर खिड़की से कूद गया ड्राइवर, BEST बस के अंदर का वीडियो वायरल

Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सात लोगों की जान लेने वाली बेस्ट बस के अंदर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। उसमें ड्राइवर संजय मोरे को दुर्घटना के बाद टूटी खिड़की से बाहर कूदने से पहले केबिन से बैगपैक करते हुए दिखाया गया है। कुछ यात्री भी हादसे के बाद बस से कूदते नजर आ रहे हैं

Akhileshअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 2:48 PM
Mumbai Bus Accident: कुर्ला बस हादसे के बाद अपना बैग लेकर खिड़की से कूद गया ड्राइवर, BEST बस के अंदर का वीडियो वायरल
Mumbai Bus Accident: हादसे के बाद बस रुकी तो ड्राइवर के साथ कई यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर कूद पड़े

Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में सात लोगों को कुचलने वाली बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (BEST) की बस के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि ड्राइवर संजय मोरे इस दुर्घटना के बाद बस के केबिन से दो बैग उठाकर टूटी खिड़की से बाहर कूद गया। सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित 50 सेकंड से एक मिनट तक के चार-पांच वीडियो क्लिप वायरल हो गए हैं। उन वीडियो में दिख रहा है कि कुर्ला (पश्चिम) की एक सड़क पर सोमवार 9 दिसंबर की रात इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अनियंत्रित होकर कुछ वाहनों तथा पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार रहा था और यात्री घबराए हुए थे।

कुछ यात्री डंडों को और हैंडल को कसकर पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। जबकि अन्य अपनी सीट से उठकर यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि बस के आगे बढ़ने पर सड़क पर क्या हो रहा है। जैसे ही बस रुकी तो कई यात्री टूटी खिड़कियों से बाहर कूद पड़े। एक वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि संजय मोरे दो काले बैग लेकर बस के केबिन से निकल रहा है और उसकी बाईं ओर की टूटी खिड़की से बाहर कूद रहा है।

हादसे में 7 लोगों की मौत

बस का कंडक्टर पीछे की तरफ के दरवाजे से नीचे उतरा। नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों तथा वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए थे। बस चालक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और 21 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें