Mumbai Coastal Road Project: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (26 जनवरी) को मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन कर दिया। यह पुल उत्तर की ओर जाता है। इसके साथ ही बांद्रा से मरीन ड्राइव और मरीन ड्राइव से बांद्रा तक कोस्टल रोड के दोनों रास्ते खोल दिए गए हैं। बांद्रा से मरीन ड्राइव तक का सफर जो पहले करीब डेढ़ घंटे में होता था, अब सिर्फ 10 से 15 मिनट में पूरा होगा।
