Get App

Mumbai crime: 20 वर्षीय युवक ने 78 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, CCTV फुटेज से हुआ रेप का खुलासा

Mumbai Crime News: पीड़ित बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थी। आरोपी रेप के बाद फरार हो गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस से पीड़ित है। घटना का पता 12 जनवरी को तब चला जब महिला की बेटी उससे मिलने गई और CCTV फुटेज देखी। अपनी मां के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले एक व्यक्ति को देखकर वह भयभीत हो गई

Akhileshअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 4:09 PM
Mumbai crime: 20 वर्षीय युवक ने 78 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार, CCTV फुटेज से हुआ रेप का खुलासा
Mumbai Crime News: 20 वर्षीय युवक ने 78 साल की एक बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर जबरन रेप किया

Mumbai Crime News: मुंबई के दिंडोशी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दिंडोशी थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने 78 साल की एक बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर जबरन रेप किया। पूरी घटना महिला के घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह मामला 8 जनवरी की है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी। पास में रहने वाली उसकी बेटी और बहन कभी-कभार उससे मिलने आती थी। पुलिस ने कहा कि वे CCTV फुटेज के जरिए आरोपी का पता लगाने में सफल रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के घर के अंदर CCTV परिवार के सदस्यों ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाया था। उसकी बेटी और बहन दूर से ही फुटेज की निगरानी कर रही थीं। महिला एक छोटे से घर में अकेली रह रही थी।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस से पीड़ित है। घटना का पता 12 जनवरी को तब चला जब महिला की बेटी उससे मिलने गई और CCTV फुटेज देखी। अपनी मां के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले एक व्यक्ति को देखकर वह भयभीत हो गई। उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और सबूत के तौर पर फुटेज उपलब्ध कराई।

8 जनवरी को दिन में जब महिला सो रही थीं, तभी अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्रग एडिक्ट है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें