Credit Cards

Mumbai Rain: मुंबई की सड़कों पर भरा पानी, तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़, देखकर आप भी लीजिए मजे

Mumbai Rain Updates: इधर तो भारी बारिश के चलते मुंबई की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी मुंबई की बारिश को लेकर मीम की बाढ़ आ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण रीजन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें भारी बारिश और संभावित बाढ़ की चेतावनी दी गई है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Rain: मुंबई की सड़कों पर पानी, तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

मुंबई में आज सुबह लगातार बारिश हुई, कुछ इलाकों में रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक केवल छह घंटों में 300 mm से ज्यादा बारिश हुई। सेंट्रल रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव करना पड़ा और उन्हें रद्द करना पड़ा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) पूरे शहर में जलभराव को कम करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। यात्रियों को अपने ऑफिस तक पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लोकल ट्रेनों देरी से शहर के सभी हिस्से प्रभावित हुए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण रीजन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें भारी बारिश और संभावित बाढ़ की चेतावनी दी गई है। विक्रोली के वीर सावरकर मार्ग म्युनिसिपल स्कूल और MCMCR पवई में पिछले 24 घंटों में 315 mm को पार करते हुए सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़


इधर तो भारी बारिश के चलते मुंबई की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी मुंबई की बारिश को लेकर मीम की बाढ़ आ गई है।

अगर आप भी मुंबई के रहने वाले हैं और जलभराव से परेशान हैं, तो कोई नहीं आइए इन मजेदार मीम्स को देखिए और अपना मूड फ्रेश कीजिए, क्या पता कोई एक आध मीम आपके सिचुएशन से मेल खा जाए...

शहर के बिगड़ते हालात को देखते हुए, अधिकारियों ने सक्रिय कदम उठाए। खराब मौसम के बीच छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी, निजी और म्युनिसिपल स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

आसमान से सड़क यातायत तक प्रभावित

इस बीच, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) को मौसम जुड़ी भीड़भाड़ और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेसंश में रुकावट का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने फ्लाइट डिले और कैंसल होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को अपना फ्लाइट स्टेटस चेक करने की भी सलाह दी है।

BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) के मुंबई बस नेटवर्क को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और जलभराव वाले इलाकों से बचने के लिए कई रूट को डायवर्ट किया गया।

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार! सड़कें, रेल पटरियां और एयरपोर्ट रनवे पर भरा पानी, 27 फ्लाइट डायवर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।