मुनव्वर फारुकी ने कोंकणी समाज को अपशब्द कहने पर मांगी माफी, BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की दी धमकी दी

Munawar Faruqui Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 17 को जीतने वाले मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने विवादित मजाक पर आलोचनाओं के बाद सोमवार को माफी मांगी। शो का वीडिया सामने आने के बाद कोंकणी समुदाय मुनव्वर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
Munawar Faruqui Controversy: विवाद को बढ़ता देख अब मुनव्वर फारुकी ने अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है

Munawar Faruqui Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। मुनव्वर फारुकी पर महाराष्ट्र के कोंकणी समाज के लोगों के लिए विवादित और अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शो का वीडिया सामने आने के बाद कोंकणी समुदाय मुनव्वर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। विवाद को बढ़ता देख अब कॉमेडियन ने अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितेश राणे ने मुनव्वर को पाकिस्तान भेजने की धमकी दी है। वहीं एक नेता ने मुनव्वर को पीटने पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है।

मुनव्वर फारुकी ने तलोजा में एक परफॉर्मेंस के दौरान किए गए अपने विवादित मजाक पर आलोचनाओं के बाद सोमवार (13अगस्त) को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। हंगामा तब शुरू हुआ जब एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ। वीडियो में फारुकी कोंकणी लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "कोंकणी लोग चु... बनाते हैं।" इसका मतलब है "कोंकणी लोग दूसरों को बेवकूफ बनाते हैं।"

सफाई में क्या कहा?


फारुकी ने बाद में साफ किया कि उनकी टिप्पणियां "क्राउड वर्क" का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि यह स्टैंड-अप कॉमेडी में दर्शकों के साथ बातचीत करने की एक आम चलन है। अपने माफीनामे में उन्होंने किसी भी तरह की ठेस के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने देखा है कि कुछ लोग मेरी क्लिप से आहत हो रहे हैं। एक कॉमेडियन के रूप में मैं किसी को भी आहत नहीं करना चाहता। मैंने जिस पर जोक किया था, उन लोगों ने भी शो का भरपूर आनंद लिया। शो पर भी सब लोग थे, मराठी लोग थे, मुस्लिम लोग थे, हिंदू लोग थे...। लेकिन जब हम इंटरनेट पर ऐसी चीजें देखते हैं और हम इस पर ध्यान देते हैं, तो हम मुद्दे को समझते हैं। मैं माफी मांगना चाहता हूं और सभी से सॉरी कहना चाहता हूं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।"

बीजेपी नेता ने दी धमकी

इस वीडियो ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक वीडियो में फारुकी को धमकी देते हुए कहा कि ये कोंकण के लोगों को अपशब्द कह रहा है। अगर ये माफी नहीं मांगता तो इसे पाकिस्तान भेजने में वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने कोंकणी भाषा में कहा, "तुम जैसे हरे सांप को पाकिस्तान भेजने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।"

इस बीच शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता और पार्षद समाधान सरवणकर ने मुनव्वर फारुकी के स्टैंड-अप कॉमेडी शो का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कोंकणी भाषा में लिखा है कि अगर कॉमेडियन अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो वो उन्हें पीटने वाले शख्स को एक लाख रुपए का इनाम देंगे।

ये भी पढ़ें- कभी लंच पर केवल ₹6 खर्च करते थे जॉन अब्राहम, इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लगाते थे बचत

पहले भी विवादों में फंस चुके हैं फारुकी

यह पहली बार नहीं है जब फारुकी को अपने कॉमेडी के लिए विवादों का सामना करना पड़ा है। 2021 में भगवान राम का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के लिए उनकी तीखी आलोचना की गई थी। मामले में उन्हें उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। पिछली घटना के कारण उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके कई शो रद्द कर दिए गए। तलोजा प्रदर्शन के दौरान दर्शकों की शुरुआती तालियों के बावजूद, वायरल क्लिप के कारण राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।