Get App

मुनव्वर फारुकी ने कोंकणी समाज को अपशब्द कहने पर मांगी माफी, BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की दी धमकी दी

Munawar Faruqui Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस 17 को जीतने वाले मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने विवादित मजाक पर आलोचनाओं के बाद सोमवार को माफी मांगी। शो का वीडिया सामने आने के बाद कोंकणी समुदाय मुनव्वर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 3:35 PM
मुनव्वर फारुकी ने कोंकणी समाज को अपशब्द कहने पर मांगी माफी, BJP नेता ने पाकिस्तान भेजने की दी धमकी दी
Munawar Faruqui Controversy: विवाद को बढ़ता देख अब मुनव्वर फारुकी ने अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है

Munawar Faruqui Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। मुनव्वर फारुकी पर महाराष्ट्र के कोंकणी समाज के लोगों के लिए विवादित और अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शो का वीडिया सामने आने के बाद कोंकणी समुदाय मुनव्वर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। विवाद को बढ़ता देख अब कॉमेडियन ने अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगी है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता नितेश राणे ने मुनव्वर को पाकिस्तान भेजने की धमकी दी है। वहीं एक नेता ने मुनव्वर को पीटने पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर दी है।

मुनव्वर फारुकी ने तलोजा में एक परफॉर्मेंस के दौरान किए गए अपने विवादित मजाक पर आलोचनाओं के बाद सोमवार (13अगस्त) को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। हंगामा तब शुरू हुआ जब एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ। वीडियो में फारुकी कोंकणी लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, "कोंकणी लोग चु... बनाते हैं।" इसका मतलब है "कोंकणी लोग दूसरों को बेवकूफ बनाते हैं।"

सफाई में क्या कहा?

फारुकी ने बाद में साफ किया कि उनकी टिप्पणियां "क्राउड वर्क" का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि यह स्टैंड-अप कॉमेडी में दर्शकों के साथ बातचीत करने की एक आम चलन है। अपने माफीनामे में उन्होंने किसी भी तरह की ठेस के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने देखा है कि कुछ लोग मेरी क्लिप से आहत हो रहे हैं। एक कॉमेडियन के रूप में मैं किसी को भी आहत नहीं करना चाहता। मैंने जिस पर जोक किया था, उन लोगों ने भी शो का भरपूर आनंद लिया। शो पर भी सब लोग थे, मराठी लोग थे, मुस्लिम लोग थे, हिंदू लोग थे...। लेकिन जब हम इंटरनेट पर ऐसी चीजें देखते हैं और हम इस पर ध्यान देते हैं, तो हम मुद्दे को समझते हैं। मैं माफी मांगना चाहता हूं और सभी से सॉरी कहना चाहता हूं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें