Musk reaction on Saudi Prince got Viral: अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया, खासकर X (पूर्व नाम Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं और नियमित रूप से ऐसे पोस्ट साझा करते हैं जो कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलॉन मस्क ने टेस्ला की साइबरट्रक के बगल में खड़े सऊदी राजकुमार तुर्की बिन सलमान अल सऊद की फोटो पर कमेंट किया। यह कमेंट भी लंबा-चौड़ा नहीं है बल्कि महज एक शब्द का ही है और उनका एक शब्यद का यह कमेंट थोड़ी ही देर में तेजी से वायरल हो गया।
