Indian Railways: मुजफ्फरपुर स्टेशन का होगा कायाकल्प! वर्ल्ड क्लास बनेगा बिहार का रेलवे जंक्शन, देखें फर्स्ट लुक

Muzaffarpur Junction: पुनर्निर्माण के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की भव्यता देखने लायक होगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल PPP के तहत विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण की महत्ता को देखते हुए पुनर्विकास किया जा रहा है। पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 3:27 PM
Muzaffarpur Junction: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है

Indian Railways: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन (Muzaffarpur Railway Station) का कायाकल्प होने वाला है। मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन अब वर्ल्ड क्लास बनने वाला है। एयरपोर्ट पर मिलने वाली तमाम हाईटेक सुविधाएं अब मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों को मिलेगी। स्टेशन के पुनर्विकास का काम जोरों पर है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया कि ज्वाइंट टर्मिनल ब्लॉक और बुकिंग इंक्वायरी काउंटर एरिया के लिए पाइल्स की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। इसको लेकर के मॉडल भी जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन (Muzaffarpur Junction) को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने में लगभग 450 करोड़ खर्च हो रहा है।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 446.81 करोड़ रुपये है। यह 'अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrit Bharat Stations scheme)' का हिस्सा है, जो देश भर में रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने पर केंद्रित है।

यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं


मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (Muzaffarpur Junction Railway Station) पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी। स्टेशन में प्लेटफार्मों पर 108 मीटर तक फैला एक विशाल एयर प्लाजा होगा, जो यात्रियों के लिए एक आधुनिक और आरामदायक वातावरण प्रदान करेगा। यह स्टेशन वाई-फाई सुविधाओं से लैस होगा।

स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप देते हुए अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जा रहा है। यहां वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होगी। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट और प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई जाएंगी, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो।

इन सुविधाओं से होगा लैश

स्टेशन मास्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि यात्रियों को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, ATM, इंटरनेट आदि शामिल होंगे। इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट और प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इससे एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा होगी।

MuzaffarpurStation

पुनर्निर्माण के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की भव्यता देखने लायक होगी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के लिए 2025 तक जो लक्ष्य रखा गया है, उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल PPP के तहत विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण की महत्ता को देखते हुए पुनर्विकास किया जा रहा है। पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।

पूरे मुजफ्फरपुर जिले को मिलेगा लाभ

इस परिवर्तन से कनेक्टिविटी में सुधार और अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करके बिहार के प्रमुख शहरों में से एक मुजफ्फरपुर को बहुत लाभ होगा। यह परियोजना सितंबर 2025 तक पूरी होने वाली है, जिससे यात्रियों को एक नया और आधुनिक स्टेशन का अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Meerut: शादीशुदा महिला को प्रेमी ने किया प्रेग्नेंट, शादी का दबाव बनाने पर ईंट से पीट-पीटकर मार डाला

'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत मुजफ्फरपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं और कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन एक आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में उभरेगा, जो क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देगा। साथ ही यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को शानदार बनाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।