उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी शादीशुदा गर्भवती प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। शादी का दबाव बनाने पर सवा महीने की गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अवैध संबंध के चलते युवती गर्भवती हो गई थी और वह प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। इससे दुखी होकर प्रेमी आदेश अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। 30 वर्षीय महिला की शादी 2015 में तेहरकी गांव के अरुण नामक व्यक्ति से हुई थी। बाद में, उसे आदेश नामक युवक से प्यार हो गया और वह गर्भवती हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता रामबीरी ने आदेश पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, "लगातार शादी की मांग से परेशान होकर आदेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई।" रिपोर्ट के मुताबिक, थाना सरधना क्षेत्र के नबावाबाद में 3 जुलाई को सुबह खेत में रामबीरी की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पूरे हत्याकांड में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के पास सरधना के खिर्वा नौआबाद में स्थित खेत में चारा लेने गई रामबीरी उर्फ रीमा की सिर पर वार करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना 2 जुलाई को हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामले का खुलासा किया।
रिपोर्ट में बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रामबीरी सवा माह की गर्भवती थी। अमर उजाला के मुताबिक, रामबीरी की मां सुरेंद्री ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2015 में टेहरकी गांव में अरुण से हुई थी। हालांकि, कपल ने एक साल बाद अलग होने का फैसला किया और रामबीरी अपने माता-पिता के साथ रहने लगी।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने मायके में ही रामबीरी की मुलाकात आदेश से हुई थी। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि रामबीरी गर्भवती हो गई और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उससे शादी करने की लगातार मांग से तंग आकर आदेश ने अपने दोस्तों के साथ उसे मारने की साजिश रची।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले के अन्य चार आरोपी भी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच चल रही है। अन्य चारों आरोपियों की पहचान दीपक, आर्यन, संदीप और रोहित के रूप में हुई है। इस मामले में SP देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि 3 जुलाई को सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नबावावाद में युवती का शव मिला था। खिर्वा जलालपुर निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के सिर में हमला करके हत्या कर दी।