Get App

Indian Railways: मुजफ्फरपुर स्टेशन का होगा कायाकल्प! वर्ल्ड क्लास बनेगा बिहार का रेलवे जंक्शन, देखें फर्स्ट लुक

Muzaffarpur Junction: पुनर्निर्माण के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की भव्यता देखने लायक होगी। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल PPP के तहत विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण की महत्ता को देखते हुए पुनर्विकास किया जा रहा है। पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी

Akhileshअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 3:27 PM
Indian Railways: मुजफ्फरपुर स्टेशन का होगा कायाकल्प! वर्ल्ड क्लास बनेगा बिहार का रेलवे जंक्शन, देखें फर्स्ट लुक
Muzaffarpur Junction: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है

Indian Railways: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन (Muzaffarpur Railway Station) का कायाकल्प होने वाला है। मुजफ्फरपुर का रेलवे स्टेशन अब वर्ल्ड क्लास बनने वाला है। एयरपोर्ट पर मिलने वाली तमाम हाईटेक सुविधाएं अब मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों को मिलेगी। स्टेशन के पुनर्विकास का काम जोरों पर है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने हाल ही में एक ट्वीट में बताया कि ज्वाइंट टर्मिनल ब्लॉक और बुकिंग इंक्वायरी काउंटर एरिया के लिए पाइल्स की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। इसको लेकर के मॉडल भी जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन (Muzaffarpur Junction) को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने में लगभग 450 करोड़ खर्च हो रहा है।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 446.81 करोड़ रुपये है। यह 'अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrit Bharat Stations scheme)' का हिस्सा है, जो देश भर में रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने पर केंद्रित है।

यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन (Muzaffarpur Junction Railway Station) पर यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी। स्टेशन में प्लेटफार्मों पर 108 मीटर तक फैला एक विशाल एयर प्लाजा होगा, जो यात्रियों के लिए एक आधुनिक और आरामदायक वातावरण प्रदान करेगा। यह स्टेशन वाई-फाई सुविधाओं से लैस होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें