भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस (Infosys) के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने सोमवार को तिरुपति में भगवान बालाजी को एक सोने का शंख और एक सोने के कछुए की मूर्ति उपहार के रूप में भेंट की। इन बहुमूल्य वस्तुओं का उपयोग आंध्र प्रदेश स्थित मंदिर में मूर्तियों की सफाई के लिए किया जाएगा। बता दें कि नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति अपने परोपकारों के लिए जाने जाते हैं। साल 2021 में इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोविड राहत पहल के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक देने का वादा किया था।
