Nikhita Gandhi के कांसर्ट में मची भगदड़, 4 स्टूडेंट्स ने गंवाई जान

Nikhita Gandhi केरल की एक यूनिवर्सिटी में कांसर्ट की तैयारी कर रही थीं लेकिन वो कांसर्ट में पहुंच पाती उससे पहले ही वहां हादसा हो गया। बारिश की वजह से इतनी भयानक भगदड़ मची की चार लोगों ने जान गंवा दी। अभी 60 लोग घायल हैं जिनमें से दो की हालत अति गंभीर है।

अपडेटेड Nov 26, 2023 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस म्यूजिकल इवेंट को 1000-1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में ऑर्गेनाइज किया गया था।

निकिता गांधी का कांसर्ट संगीतमय होने से पहले ही मातम में बदल गया। शनिवार को बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी ने बताया कि केरल की कोचिन यूनिवर्सिटी में उनके म्यूजिक कांसर्ट के दौरान मची भगदड़ में हुई चार स्टूडेंट्स की मौत से उनका दिल दहल उठा है। बता दें कि इस हादसे में दो लड़कों और दो लड़कियों की जान गई वहीं 60 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पोस्ट के जरिए शेयर किया दुख

निकिता गांधी ने इंस्टाग्राम पर दुख जाहिर किया और लिखा कि कोचि में बीती शाम को जो हुआ उससे काफी बुरा महसूस कर रही हूं। मैं परफॉर्मेंस के लिए वेन्यू तक पहुंच पाती उससे पहले ही बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस दुखभरी घड़ी को लेकर मेरे पास कहने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं है। मेरी प्रार्थनाएं स्टूडेंट्स के परिवार के साथ हैं।


लिमिटेड एंट्री के बाद भी हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक ये सारा हादसा एक ओपन एयर ऑडिटोरियम में कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हुआ। एंट्री सिर्फ पासेस वाले लोगों को ही दी गई लेकिन स्थिति बारिश के दौरान स्थिति काफी खराब हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए भागने लगे और इस दौरान सीढ़ियों पर खड़े लोग गिर गए।एक ही गेट से एंट्री और एग्जिट होने की वजह से भी मामला बिगड़ गया।

बारिश से बचने की वजह से हुआ हादसा

ADGP मिस्टर अजित कुमार ने कहा कि ये एक एनुअल फेस्टिवल था जो 24 नवंबर से 26 नवंबर के बीच ऑर्गेनाइज किया गया। इस म्यूजिकल इवेंट को 1000-1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में ऑर्गेनाइज किया गया था। ये ऑडिटोरियम आधा ही भरा था लेकिन जैसे ही बारिश हुई स्टूडेंट्स सीढ़ियों से होकर भागने लगे जिससे ये हादसा हुआ।

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

स्टेट हेल्थ मिनिस्टर वीणा जॉर्ज ने बताया कि घायलों का इलाज कलामसेरी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है और उसके पास के अस्पतालों में भी कुछ स्टूडेंट्स भर्ती हैं। बता दें कि निकिता गांधी को तेरे प्यार में, काफिराना और बुर्ज खलीफा जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।