Yemen Death Row Nurse Nimisha Priya: भारत ने मंगलवार (31 दिसंबर) को कहा कि वह यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सभी विकल्पों को तलाशने के लिए हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। केरल की रहने वाली निमिषा प्रिया को कथित तौर पर एक यमन नागरिक की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। यमन के जेल में बंद निमिषा प्रिया को मिली मौत की सजा पर 30 दिसंबर 2024 को यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने मुहर लगा दी। निमिषा पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है।
