Nithin Kamath का यह रिएक्शन इंटरनेट पर छाया, जब यूजर ने पूछा- Zerodha के कोफाउंडर कैसे बनें?

जिरोधा के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल ने जल्द ही प्रतिक्रिया दी, “अनुरोध आगे बढ़ाने में एरर” (Error processing request)। इस जवाब में ट्विटर यूजर्स खासे दिलचस्पी ले रहे हैं। फिर, यूजर्स इस मूल क्वेरी जैसे लगने वाले अपने वर्जन सामने रखने लगे

अपडेटेड Aug 07, 2022 पर 1:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नितिन कामत, कोफाउंडर, जिरोधा

Zerodha CEO Nithin Kamath : जिरोधा के कोफाउंडर और सीईओ नितिन कामत ने हाल में एक क्वेरी साझा, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी पर मिली है। खास बात यह है कि इस पर दिया गया उनके जवाब सोशल मीडिया यूजर्स पर खासा छाया हुआ है और इससे प्रेरित होकर कई लोग अपने सवाल पूछ रहे हैं।

कामत ने इस प्रश्न के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया, “हमें ऐसी क्वेरी मिलती हैं।” इस क्वेरी में लिखा था, जिरोधा में कोफाउंडर कैसे बनें?

ऑफीशियल ट्विटर हैंडल ने क्या कहा


जल्द ही जिरोधा का ऑफीशियल ट्विटर हैंडल भी इसमें शामिल हो गया और जवाब दिया, “अनुरोध आगे बढ़ाने में एरर” (Error processing request)। इस जवाब में ट्विटर यूजर्स खासे दिलचस्पी ले रहे हैं। फिर, यूजर्स इस मूल क्वेरी जैसे लगने वाले अपने वर्जन सामने रखने लगे।

यूजर्स ने दीं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

एक यूजर आर सुंदर ने लिखा, “गलत सवाल। सही सवाल है- जिरोधा का फाउंडर कैसे बनें?” एक अन्य यूजर राजीव तलरेजा ने टिप्पणी की, “उसे बताओ कि उसे अपना सरनेम कामत करना है और उनका तीसरा भाई होने के लिए पहला नाम ‘एन’ से शुरू होना चाहिए और फिर अपनी हिस्सेदारी पर दावा करें।”

देश के सबसे बड़े ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जिरोधा की स्थापना दोनों भाइयों नितिन और निखिल कामत ने की थी।

डीमैट अकाउंट हैक के मामले में क्या कर रहे हैं

हालांकि, कुछ यूजर्स ने नितिन कामत से यह जानकारी साझा करने के लिए कहा कि कंपनी उन ग्राहकों की मदद के लिए क्या कर रही है, जिनके डीमैट अकाउंट हाल में हैक हो गए थे।

यूजर रोहित माहेश्वरी ने लिखा, “कृपया उन लोगों की क्वेरीज के स्क्रीनशॉट भी शेयर करें, जो डीमैट अकाउंट हैक होने पर मदद मांग रहे थे।” कामत ने पिछले हफ्ते ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर हुए हैकिंग के मामलों के संबंध में कुछ डाटा शेयर किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।