Ola Electric ने बलवंत सिंह को भेजा लीगल नोटिस, कहा-24 घंटे में डिलीट करें ‘निगेटिव’ सोशल मीडिया पोस्ट

इससे पहले, बलवंत सिंह ने एक नोटिस भेजकर Ola Electric से टेलीमेट्री डाटा हटाने का अनुरोध किया था जो उसने सोशल मीडिया पर पब्लिश किया था

अपडेटेड May 12, 2022 पर 11:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुवाहाटी के बलवंत सिंह का बेटा रीतम सिंह लगभग एक महीने पहले ई-स्कूटर (e-scooter) पर जाते हुए हादसे का शिकार हो गया था

Ola Electric ने गुरुवार, 12 मई को गुवाहाटी के रेजिडेंट बलवंत सिंह को एक लीगल नोटिस भेजा है। बलवंत सिंह का बेटा रीतम सिंह लगभग एक महीने पहले ई-स्कूटर (e-scooter) पर जाते हुए हादसे का शिकार हो गया था। कंपनी ने सिंह से किसी भी तरह की ‘मानहानिकारक पोस्ट पर रोक लगाने और इससे बचने’ और ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ की गईं ‘निगेटिव’ सोशल मीडिया पोस्ट 24 घंटे के अंदर डिलीट करने के लिए कहा है।

बलवंत ने खराब ब्रेकिंग सिस्टम को बताया था हादसे की वजह

बता दें कि बलवंत सिंह ने हाल में एक नोटिस भेजकर Ola Electric से उसके द्वारा प्रकाशित उस टेलीमेट्री डाटा हटाने का अनुरोध किया था, जिससे संकेत मिले थे कि रीतम की दुर्घटना हाई स्पीड से ई-स्कूटर चलाने की वजह से हुई थी। इससे पहले सिंह ने आरोप लगाया था कि हादसे की मुख्य वजह स्कूटर का खराब ब्रेकिंग सिस्टम था, जिसके चलते उनका बेटा दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।


Ola Electric के अब चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिया इस्तीफा, लगातार टॉप लेवल पर लोग छोड़ रहे हैं कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।