WHO ने कोरोनावायरस के नए वेरिएंट को 'बहुत खतरनाक' बताया, वेरिएंट का नाम Omicron रखा

WHO ने चेताया है कि साउथ अफ्रीका में मिला नया वेरिएंट बहुत तेजी से संक्रमित होने वाला है और यात्रा के दौरान बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है

अपडेटेड Nov 27, 2021 पर 10:02 AM
WHO ने कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का नाम Omicorn रखा

साउथ अफ्रीका में मिले Covid-19 के नए वेरिएंट से दुनिया भर में डर का माहौल बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि नया वेरिएंट 'बहुत तेजी से संक्रमित' होने वाला है। WHO ने इस वेरिएंट का नाम Omicorn तय किया है।

कोरोनावायरस संक्रमण के नए वेरिएंट पर चर्चा करने के लिए WHO ने एक बैठक की थी। इस बैठक में B.1.1.529 वायरस को वेरिएंट ऑफ कंसर्न (VOC) बताया गया है।

Bitcoin पर भी दिखा नए वेरिएंट का असर, एक दिन में 4 लाख रुपये घटी कीमत, बाकी क्रिप्टो के भी गिरे दाम


Omicorn के बारे में कहा जा रहा है कि यह डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में लोगों को यह डर सता रहा है कि दुनिया भर में एकबार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ने वाला है। इस डर से शुक्रवार को दुनिया भर के बाजार में बिकवाली हुई। फ्रांस, इजरायल सहित कई देशों ने साउथ अफ्रीका से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है।

नया वेरिएंट Omicorn के मामले साउथ अफ्रीका के अलावा दो अन्य देशों में भी पाए गए हैं। इनमें इजरायल और बेल्जियम शामिल है। इससे पहले बोत्सवाना और हॉन्गकॉन्ग में भी Omicorn का संक्रमण पाया गया था। हालांकि भारत सरकार ने बताया है कि अभी देश में इसका कोई मामला नहीं है। इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह पूरी तरह वैक्सिनेशन ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।