Get App

Omicron Symptoms: कैसे पहचाने कि सर्दी है या कोरोना, इन लक्षणों के दिखते ही हो जाएं अलर्ट

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भले ही गिरावट आ गई हो, लेकिन अभी भी लोगों के कोरोना के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 5:32 PM
Omicron Symptoms: कैसे पहचाने कि सर्दी है या कोरोना, इन लक्षणों के दिखते ही हो जाएं अलर्ट
ओमीक्रोन के इन लक्षणों को किसी भी सूरत में न करें नजरअंदाज

देश में भले ही नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ी गिरावट आ गई हो, लोगों का सामान्य जन जीवन फिर से पटरी पर लौटने लगा हो, लेकिन अभी भी इस महामारी से सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को अभी ध्यान देने की जरूरत है कि कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है, बल्कि इसके नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे हैं और कई यूरोपीय देशों में तबाही का कारण बने हुए हैं। चीन, साउथ कोरिया में तो कोरोना महामारी के चलते हालात बेहद खस्ता हो चुके हैं। चीन का शंघाई शहर बुरी तरह से कोरोना की मार झेल रहा है।

कोरोना महामारी की पिछली लहर में सर्दी-खांसी और बुखार इसके सबसे आम लक्षणों में से एक थे। ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों (omicron cases) के बीच इसके लक्षण की भी पहचान होना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दी जुकाम होने पर इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसके प्रति सतर्क होना बेहद जरूरी है।

जानिए ओमीक्रोन के लक्षण

ओमीक्रोन के सामान्य लक्षणों की बात करें, तो अधिकतर मरीजों में बहती नाक, सिरदर्द, थकान (हल्का या गंभीर), छींक आना और गले में खराश जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। ओमीक्रोन जिस तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से इसके लक्षण भी बदल रहे हैं। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कोरोना वायरस के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। कोरोना के लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं इसलिए जांच करानी बेहद जरूरी है। सर्दी, खांसी और बुखार के अलावा भी अगर किसी को कुछ अजीब लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सतर्क रहने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें