पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल, शागिर्द को चप्पल से पीटा; बाद मे मांगी माफी

खान उस शागिर्द को मारते हुए पूछ रहे हैं कि बोतल कहां है। वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर की ओर से माफी और सफाई आ गई है। सिंगर ने घटना को एक शिक्षक और उसके छात्र के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया है। राहत ने यह भी कहा कि उन्होंने पिटाई के बाद अगले ही पल शागिर्द से माफी मांगी थी।

अपडेटेड Jan 28, 2024 पर 10:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राहत फतेह अली खान की ओर से माफी का एक वीडियो आया है.

जानेमाने पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने एक शागिर्द को मार रहे हैं। इस बारे में सबसे पहले खबर पाकिस्तान के समा टीवी की ओर से जारी हुई। वायरल वीडियो में राहत फतेह अली खान को अपने शागिर्द को थप्पड मारते हुए, चप्पल से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। खान उस शागिर्द को मारते हुए पूछ रहे हैं कि बोतल कहां है। दोनों के आसपास कई और लोग भी मौजूद हैं।

वीडियो के वायरल होने और खान के व्यवहार पर लोगों की तीखी आलोचना के बाद सिंगर की ओर से माफी और सफाई आ गई है। पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ के अनुसार, राहत फतेह अली खान की ओर से माफी का एक वीडियो आया है, जिसमें सिंगर ने घटना को एक शिक्षक और उसके छात्र के बीच का व्यक्तिगत मामला बताया है। उन्होंने वीडियो में मौजूद शागिर्द का नाम नवीद हसनैन बताया है।


कौन सी बोतल पर हुआ हंगामा

उसी वीडियो में हसनैन भी खान के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे विवाद के लिए एक बोतल जिम्मेदार है। उस बोतल में एक पीर द्वारा पवित्र किया गया पानी था। हसनैन से वह बोतल खो गई थी और वह इसके बारे में भूल गए।

हसैनन ने राहत फतेह अली खान के लिए कहा, ‘वह मेरे पिता और मेरे शिक्षक हैं। वह भी हमसे बहुत प्यार करते हैं। जिसने भी यह वीडियो लीक किया है, वह मेरे शिक्षक को बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।’ डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, राहत ने यह भी कहा कि उन्होंने पिटाई के बाद अगले ही पल हसनैन से माफी मांगी थी।

कालकाजी मंदिर में बी प्राक के कार्यक्रम में गिरा मंच, 17 लोग घायल, एक महिला की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।