Parle-G: बिस्किट का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के मुंह में सबसे पहले पारले जी (Parle-G) का ही नाम आता है। आजादी के पहले से ही यह कंपनी कारोबार कर रही है। इसके पैकेट पर लगी गर्ल की तस्वीर सामने आ जाती है। लेकिन अब पैकेट से लड़की की तस्वीर गायब हो गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया में इसकी जानकारी दी है। पोस्ट को देखते ही इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए। बिस्किट के पैकेट पर जेरवान जे बुनशाह (Zervaan J Bunshah) नाम के एक यूट्यूबर की तस्वीर लगा दी गई। वो भी उस पैकेट की जगह जहां सालों से वो आइकॉनिक लड़की वाली तस्वीर होती है।
