Paytm की पेरेंट कंपनी One97 communication के शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद दूसरा दिन भी मुश्किल रहा है। कंपनी के शेयर सोमवार को 10% तक गिर गए। सुबह 10.15 मिनट पर Paytm के शेयर 9.68% गिरकर 1409.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
Paytm की पेरेंट कंपनी One97 communication के शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद दूसरा दिन भी मुश्किल रहा है। कंपनी के शेयर सोमवार को 10% तक गिर गए। सुबह 10.15 मिनट पर Paytm के शेयर 9.68% गिरकर 1409.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
गुरुवार को Paytm के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग हुई। One97 के शेयर इश्यू प्राइस से 27% नीचे गिरकर बंद हुए थे। Paytm का इश्यू 1.9 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 18300 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था जो देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO था। हालांकि इसकी लिस्टिंग हालिया IPO के मुकाबले सबसे कमजोर रही।
हालांकि गुरुवार को लिस्टिंग के बाद Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि लिस्टिंग प्राइस से कंपनी के मौकों और कारोबार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
दो दिनों में विजय शेखर को 78.10 करोड़ डॉलर का लॉस
Paytm के शेयर लगातार दो कारोबारी सत्र में गिरे। इस गिरावट में कंपनी के बॉस विजय शेखर शर्मा की वेल्थ 78.10 करोड़ डॉलर घट गई। इस गिरावट के बाद Paytm का मार्केट कैप घटकर 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया है।
Paytm का IPO खुलने से पहले कंपनी की वैल्यू 2150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2.3 अरब डॉलर था। शर्मा ने साल 2000 में कंपनी की शुरुआत की थी। इसमें विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी 9.1% यानी करीब 6 करोड़ इक्विटी शेयर है। इसके अलावा कंपनी में 2.1 करोड़ ऑप्शंस भी हैं। सोमवार दोपहर 11.49 पर Paytm के शेयर 15% तक गिरकर 1321 रुपए तक आ गए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।