PM Modi Birthday: 73 साल के हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दी बधाई

PM Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज जन्मदिन है। देशवासियों को पीएम मोदी आज कई तोहफे देंगे। इसके साथ ही कई खास कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। देश-दुनिया ते तमाम नेता सुबह से ही प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है

अपडेटेड Sep 17, 2023 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर BJP सेवा पखवाड़ा मना रही है।

PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार (17 सितंबर) को जन्मदिन है। वो 73 साल के हो चुके हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ-साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी है। इस मौके पर वो 'पीएम विश्वकर्मा योजना' का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम दिल्ली के द्वारका में बने कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे रखा गया है। वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें। देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।


गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने कहा कि अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी और कर्मयोगी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है, बल्कि पूरी दुनिया में उसका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है।

 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से खास रिश्ता

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम का उत्तराखंड से खास रिश्ता है। लोग उनके जन्मदिन के लिए उत्साहित हैं। गों ने मैराथन, पौधारोपण, प्रार्थनाएं और स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उत्तराखंड में नए विकास कार्यक्रम शुरू हुए हैं। जिनके बारे में पहले कभी नहीं सोचा गया था। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। नड्डा ने एक्स पर कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं देता हूँ। भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास और राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Sep 17, 2023 8:51 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।