Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज देश को देंगे 5 और वंदे भारत की सौगात। पीएम मोदी आज 27 जून को को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के द्वारा भोपाल के रानी कमलापति हबीबगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 10.30 बजे पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में खजुराहो-भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव गोवा- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं -
रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र भोपाल से जोड़ेगी। इससे भेड़ाघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। यह ट्रेन अपने इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों में से 30 मिनट ज्यादा तेज है।
खजुराहो-भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
खजुराहो-भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र इंदौर और बुंदेलखंड में खजुराहो को मध्य क्षेत्र में भोपाल से जोड़ेगी। इस वंदे भारत की मदद से यात्री महाकालेश्वर, मांडू, महंश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे टूरिस्ट जगहों पर आसानी से ट्रैवल कर पाएंगे। इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों से ये ट्रेन ढाई घंटे तेज रहेगी।
मडगांव गोवा- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। ये यात्रियों का इस रूट पर एक घंटे का समय बचाएगी।
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक की महत्वपूर्ण सिटीज धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राजधानी भारत की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु से जोड़ेगी।ये इस रूट की बाकि ट्रेनों से तीस मिनट ज्यादा तेज है।
हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहले वंदे भारत होगी। ये ट्रेन स्टूडेंट्स, छात्रों और बिजनेस को दोनों राज्यों में बढ़ावा देगी। ये इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों से एक घंटे पच्चीस मिनट का वक्त बचाएगी।
तैयारियां जोरो-शोरों से जारी
पीएम मोदी के आने से पहले रानी कमलापति स्टेशन पर सारी पुख्ता तैयारियां कर ली गई हैं। स्टेशन को फूलों से सजाया गया है और लाल कार्पेट से लेकर LED स्क्रीन भी लगाए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की रवानगी से जुड़ा सारा कार्यक्रम इसी स्क्रीन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के प्लेटफॉर्म भी बदल दिए गए हैं और कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
सुरक्षा को देखते हुए आम जनता को प्लेटफॉर्म नंबर 1 से एंट्री नहीं दी गई है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही इस प्लेटफॉर्म को खोला जाएगा। फिलहाल अभी यात्री प्लेटफॉर्म नबंर 5 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म नंबर 1 और जबलपुर जाने वाली वंदे भारत को प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना किया जाएगा।