PM मोदी ने नासिक में 'स्वच्छता अभियान' में लिया हिस्सा! कालाराम मंदिर में लगाया 'पोछा', बजाए झांझ-मजीरे

PM Modi took part in 'Swachhata Abhiyan' today at the Kalaram temple in Maharashtra's Nashik. The PM had also appealed to everyone to carry out Swachhata activities at temples across the country.

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी ने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक में भगवान राम के प्रख्यात कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना से की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Maharashtra Visit) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा तक सभी से देश भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की भी अपील की थी। कालाराम मंदिर में  झाडू-पोछा करते हुए पीएम मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाए। आज मुझे काला राम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत नासिक में भगवान राम के प्रख्यात कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना से की। पीएम मोदी वहां 'भजन-कीर्तन' में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झांझ-मजीरे भी बजाए। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने शहर के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे स्थित मंदिर में दर्शन करने से पहले शहर में एक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक 10 दिन पहले हुआ।

कालाराम मंदिर के न्यासी वकील अनिकेत निकम और धनंजय पुजारी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस बीच सड़क के दोनों ओर लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। पीएम मोदी ने मंदिर में भगवान गणेश और भगवान राम का 'पूजन' एवं 'आरती' की जिसमें मुख्य पुजारी, महंत सुधीरदास पुजारी ने अनुष्ठान कराया। पीएम ने मंदिर की प्रदक्षिणा (परिक्रमा) की और 'भजन-कीर्तन' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अन्य भक्तों के साथ झांझ-मजीरे बजाए।


मंदिर के न्यासी सदस्यों ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, भगवान राम की चांदी की मूर्ति और मंदिर के देवताओं भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण की तस्वीरें देकर सम्मानित किया। मंदिर में उन्हें पंजीरी (प्रसाद) दिया गया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान महाकाव्य रामायण की कथा सुनी।

ये भी पढ़ें- PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने नासिक में किया मेगा रोड शो, कालाराम मंदिर में की पूजा अर्चना

उन्होंने विशेष रूप से 'लंका कांड' वाला खंड सुना जिसमें भगवान राम की अयोध्या वापसी का गान है। रामायण को मराठी में प्रस्तुत किया गया और मोदी ने एआई अनुवाद के माध्यम से हिंदी संस्करण को सुना। पीएम मोदी ने मंदिर के पास स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।