प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Maharashtra Visit) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में स्थित प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा तक सभी से देश भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की भी अपील की थी। कालाराम मंदिर में झाडू-पोछा करते हुए पीएम मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाए। आज मुझे काला राम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला।
