Credit Cards

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी रेस्टोरेंट से तोड़ी पार्टनरशिप, बिजनेस पार्टनर से अनबन की फैली अफवाह

Priyanka Chopra ने सोना रेस्टोरेंट को अपने करियर का सबसे खास मोमेंट बताया है। हालांकि अब उन्होंने रेस्टोरेंट से अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। अपने बिजनेस पार्टनर से अलग होने का फैसले क्यों लिया गया है और आगे इसमें क्या अपडेट आएगी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हालांकि सभी चीजों को लेकर अभी भी कॉन्ट्रोवर्सी जारी है।

अपडेटेड Sep 20, 2023 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
प्रियंका को हमेशा से इंडियन कल्चर को स्टोरीटेलिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाना पसंद है।

हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में न्यू यॉर्क स्थित सोना रेस्टोरेंट से पार्टनरशिप खत्म कर दी। उनकी एग्जिट की खबर तेजी से चारों ओर फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की अपने बिजनेस पार्टनर मनीष गोयल के साथ थोड़ी अनबन हो गई है। न्यू यॉर्क में सोना एक कल्चरल हब बन गया है। चोपड़ा ने अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर गोयल के साथ मिलकर सिटी के सबसे एलीट क्राउड को इकट्ठा करने की कोशिश की। दो साल पहले सोना की ग्रैंड लॉन्च के बाद अब अचानक से एक्ट्रेस का यूं जाना लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि मामले की पूरी असलियत का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

करियर का सबसे बड़ा मोमेंट

प्रियंका चोपड़ा के रिप्रेजेंटेटिव ने एक स्टेटमेंट जारी की कि सोना को खड़ा करना एक्ट्रेस के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट था। प्रियंका को हमेशा से इंडियन कल्चर को स्टोरीटेलिंग के जरिए लोगों तक पहुंचाना पसंद है। चाहे वो फिल्म हो या टीवी कंटेट या सुंदर थालियों में परोसा गया खाना। मनीष गोयल ने भी उनके साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि ये तो सपने का हकीकत में बदलना है।

उनकी एग्जिट के एक महीने बाद चोपड़ा को लेकर तरह-तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज सामने आ रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल दिवाली पर इंडियन क्राउड के कम होने की बात सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा की बेहद नजदीकी दोस्त अंजुला अचारिया और गोयल ने मिलकर Pierre होटल में पिछले साल एक दिवाली बैश ऑर्गेनाइज किया था। इस बार भी अचारिया Pierre में ही पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाली हैं। वहीं गोयल इससे अलग इस साल Mandarin Oriental में दिलावी पर खास इवेंट ऑर्गेनाइज करेंगे।

Ganesh Chaturthi Images: AI ने दिखाई मुंबई की सड़कों पर गणपति की धूम, कुछ ऐसे हुए बप्पा के दर्शन!

प्रियंका हैं बेहद एक्साइटेड


ऐसे में ये खबर सामने आई है कि प्रियंका को दोनों में से किसी एक को चुनना था। वो किसके साथ पार्टी करना चाहती हैं ये डिसीजन उन्हें लेना था। वहीं मनीष गोयल का कहना है कि साउथ एशियन कम्युनिटी बहुत बड़ी है मिस अचारिया के साथ पिछले साल को-होस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिला। इस साल दो कमाल के इवेंट होने वाले हैं। दिवाली सीजन पर इन दो इवेंट्स के लिए मैं एक्साइटेड हूं। वहीं प्रियंका ने किसी भी तरह की अफवाह पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 20, 2023 2:18 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।