Credit Cards

Propose Day 2024: आज है प्रपोज डे, जानिये क्यों खास है लवबर्ड्स के बीच ये दिन

Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 जनवरी को प्रपोज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कई लोग अपने लवर सोलमेट को पहली बार प्रपोज करते हैं। रोज डे के बाद अपने प्यार को बताने और प्यार जताने के लिए प्रपोज डे मनाया जाता है। ऐसे में आज के दिन अपने दिल की बातें जाहिर कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
Propose Day 2024: प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को वेलेंटाइन वीक वाले हफ्ते में मनाया जाता है।

Propose Day 2024: आज 8 फरवरी का दिन लवबर्ड्स के लिए खास है। यहां आपको बता रहे हैं कि वैलेंटाइन वीक में प्रपोज डे की तारीख, इतिहास और महत्व क्या है। प्यार का हफ्ता..यानी वैलेंटाइन वीक बस आने ही वाला है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से पहले वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन खास होता है। आज 8 फरवरी 2024 को प्रपोज डे है। प्रपोज डे के दिन ज्यादातर लवबर्ड्स अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने और अपने साथी को रोमेंटिक या विशेष तरीके से प्रपोज करके अपने प्यार को ऑफिशियल बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

तारीख:

प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को वेलेंटाइन वीक वाले हफ्ते में मनाया जाता है। रोज डे के बाद अपने प्यार को बताने और प्यार जताने के लिए प्रपोज डे मनाया जाता है।


प्रपोज डे का इतिहास:

माना जाता है कि प्रपोज डे की शुरुआत वैलेंटाइन हफ्ते में सेलिब्रेशन के तौर पर शामिल हुआ और ये सदियों से मनाया जा रहा है। माना जाता है कि वैलेंटाइन सप्ताह और उससे जुड़े दिनों की शुरुआत पश्चिमी दुनिया में हुई और तब से यह भारत सहित अन्य देशों में फैल गया। प्रपोज डे के इतिहास के बारे में साफतौर पर कुछ भी नहीं लिखा गया है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। 1816 में राजकुमारी चार्लोट की अपने भावी पति के साथ सगाई भी चर्चा का विषय थी।

इसके बाद प्रपोज डे वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाने वाला एक त्योहार सा बन गया। प्रपोज डे का त्योहार हाल में तेजी से फेमस हुआ और कई देशों में फैल गया है।

प्रपोज डे का महत्व:

प्रपोज डे उन जोड़ों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो रोमांटिक रिश्ते में हैं और अपने पार्टनर को प्रपोज करके अपने प्यार को आधिकारिक बनाना चाहते हैं। यह दिन कई रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है और दो व्यक्तियों के बीच प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहुत से लोग अपने पार्टनर को खास और यादगार तरीके से प्रपोज करना चुनते हैं, उन्हें कोई खास तोहफा देते हैं या रोमांटिक आउटिंग की योजना बनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।