Pune Horror: BPO की पार्किंग में सरेआम कत्लेआम! तमाशबीन बने रहे लोग

Pune Horror Video: पुणे पुलिस की जांच से पता चला है कि युवती ने आरोपी से लगभग 4.5 लाख रुपये उधार लिए थे। वह लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक जब आरोपी ने पैसे वापस मांगे, तो लड़की ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
Pune Horror Video: आरोप है कि लड़की ने आरोपी से झूठ बोलकर लाखों रुपये उधार लिए थे

Pune Horror Video: पुणे में एक मल्टीनेशनल बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी में काम करने वाली 28 वर्षीय युवती की उसके एक सहकर्मी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसने आरोपी से झूठ बोलकर पैसे उधार लिए थे। इस भयानक हमले को कई लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। लड़की की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला शहर के येरवडा इलाके में स्थित कंपनी डब्ल्यूएनएस ग्लोबल (WNS Global) के पार्किंग लॉट में हुआ।

पीड़िता की पहचान शुभदा शंकर कोडारे के रूप में हुई है। जबकि आरोपी का नाम 30 वर्षीय कृष्णा कनोजा है, जो कंपनी के अकाउंट सेक्शन में काम करता था। युवक ने शाम करीब छह बजे कंपनी के पार्किंग लॉट में कोडारे की दाहिनी कोहनी पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने बताया कि यह जानकारी मिली है कि ये हमला पैसे उधार लेने के विवाद का नतीजा था। कनोजा ने पुलिस को बताया कि उसकी सहकर्मी ने उससे कई बार पैसे उधार लिए थे। उसने बताया कहा था कि उसके पिता बीमार हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला का काफी खून बह रहा था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कनौजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुभदा की बहन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुणे की महिला ने सहकर्मी से लिए थे ₹4.5 लाख उधार लिए

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे पुलिस की जांच से पता चला है कि शुभदा कोडारे ने आरोपी से लगभग 4.5 लाख रुपये उधार लिए थे। वह लगातार अपने पैसे वापस मांग रहा था। पुलिस ने कहा कि महिला ने पिछले दो वर्षों में ये पैसे अपने पिता और खुद के इलाज के लिए ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब कनौजा ने पैसे वापस मांगे, तो कोडारे ने अपने पिता की हालत का हवाला देते हुए पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।

अखबार की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुणे पुलिस ने खुलासा किया है कि शुभदा ने अपने पिता को फोन करके बताया था कि उस पर हमला करने वाला है। कृष्णा सत्यनारायण कनोजा ने भी उसके पिता से बात की और उधार दिए गए पैसे वापस करने की मांग दोहराई।

इस बीच, मंगलवार को शाम 6 बजे के आसपास कनौजा ने कोडारे को अपने ऑफिस की पार्किंग में बुलाया और उससे फिर से पैसे वापस मांगे। कोडारे ने फिर इनकार कर दिया, जिससे बहस हुई। इसके बाद कनौजा ने चाकू से उस पर वार कर दिया।

ये भी पढ़ें- भारतीय महिला ने दक्षिण अफ्रीका में 17 कपल्स को लगाया लाखों का चूना, कारनामों को ऐसे देती थी अंजाम, अब गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।