Radhika Anant Mehendi Ceremony: एंटीलिया में हुई अनंत-राधिका की हल्दी और मेहंदी की रस्में, सितारों की सजी महफिल

Anant-Radhika Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करना वाले हैं। इससे पहले इनके घर एंटीलिया में 8 जुलाई को मेहंदी और हल्दी की रस्में की गई। इस कार्यक्रम में घर के रिश्तेदारों से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड के सेलिब्रिटी नजर आए। इस सेरेमनी से पहले घर को फूलों की सजावट, जगमगाती रोशनी और अलग-अलग पेंटिंग से सजाया गया

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
Anant-Radhika Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में उनके शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 8 जुलाई को मेहंगी और संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इसमें सारा अली खान, सलमान खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, नीता अंबानी, उदित नारायण, शेखर पहाड़ियां मीनुषी छिल्लर जैसे तमाम सितारों की महफिल सजी थी। इस समारोह में मानुषी छिल्लर येलो कलर के लहंगे में नजर आईं। अपने आउटफिट को उन्होंने ग्रीन कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

सारा अली खान भी हल्दी और मेहंदी फंक्शन के लिए एंटीलिया पहुंची। वह बेहद खूबसूरत आउटफिट पहनें नजर आईं। जिसे देखकर लग रहा था कि वो कोई गुजराती वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंची हैं। इस फंक्शन के लिए उन्होंने मल्टीकलर लहंगे को स्टाइल किया हुआ था। साथ में सिंपल मेकअप और हेयरस्टाइल बनाया हुआ था। इस फंक्शन में वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

नीता अंबानी हैदराबादी परिधान में आईं नजर


नीता अंबानी (Nita Ambani) बेहद ही खूबसूरत और शानदार अंदाज में नजर आईं। उन्होंने इस स्पेशल फंक्शन पर जो परिधान पहना था, वह बेहद ही स्पेशल था। दरअसल, उन्होंने हल्दी फंक्शन में हैदराबादी सूट पहना था। जिस पर खड़ा दुपट्टा (Khada dupatta) लिया था। इस पारंपरिक हैदराबादी परिधान में नीता अंबानी एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। इस सूट को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। ये एन्टीक गोल्ड परिधान क्लासिक हैदराबादी कुर्ता से प्रेरित था। जिसे प्रतिष्ठित खड़ा दुपट्टा (डबल ड्रेप) के साथ पेयर किया गया था। इस आकर्षक पहनावे को बेहद ही महीन कढ़ाई, एन्टीक जरी वर्क, सदाबहार जरदोजी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था। देखने में ये सूट बिल्कुल एक शाही पहनावे की तरह था।

पठानी सूट में नजर आए सलमान खान

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की मेहंदी के फंक्शन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए थे। इस दौरान वो ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए। वहीं दिग्गज सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी दीपा नारायण झा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सिंगर को वाइन कलर की शेरवानी पहने हुए थे। वहीं उनकी वाइफ पिंक कलर का शरारा सूट पहने हुए नजर आईं थी।

Anant-Radhika Sangeet Ceremony: जस्टिन बीबर, अंबानी परिवार की परफॉर्मेंस, नीता-मुकेश का रेट्रो थीम्ड वीडियो; ग्लैमर और चकाचौंध से भरा रहा संगीत कार्यक्रम

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 09, 2024 11:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।