Janhvi Kapoor sells Juhu apartment : एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अब जुहू में आलीशान ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं। कपल ने ‘रूही’ की कोस्टार जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से 43.87 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है।
एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ने 2020 में 39 करोड़ रुपये में जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट स्कीम की एक इमारत में 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर फ्लोर खरीदे थे। 3,456 स्क्वायर फुट की इस प्रॉपर्टी के साथ कुल छह पार्किंग स्लॉट मिले हैं।
21 जुलाई को हुआ रजिस्ट्रेशन
SquareFeatIndia.com के मुताबिक, यह डील 31 मार्च, 2022 को हुई थी। इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई, 2022 को हुआ था। नए मालिक ने स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 2.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, वहीं जान्हवी ने इसके लिए 78 लाख रुपये दिए थे।
इस डील के साथ राजकुमार मुंबई में लग्जरी प्रॉप्रर्टी खरीदने वाले नए सेलिब्रिटी बन गए हैं। हाल में रणवीर सिंह 119 करोड़ रुपये में बांद्रा-बैंडस्टैंड में एक नया घर खरीदकर शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए थे। इसके अलावा उसी इलाके में काजोल ने भी 2 फ्लैट खरीदे हैं।
इन फिल्मों में काम कर रहे हैं राव
राजकुमार राव हाल में 'HIT: The First Case' में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के साथ नजर आए थे। वह जल्द ही भीड़, मोनिका, ओ माई डार्लिंग और मि. एंड मिस माही में भी नजर आएंगे। जान्हवी की गुड लक जेरी हाल में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। जान्हवी मिली और बवाल में भी काम कर रही हैं।