Get App

Rajkummar Rao ने Janhvi Kapoor से खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 44 करोड़ रुपये में हुई डील

इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई, 2022 को हुआ था। राजकुमार राव ने स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 2.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 9:19 AM
Rajkummar Rao ने Janhvi Kapoor से खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, 44 करोड़ रुपये में हुई डील
इस डील के साथ राजकुमार राव मुंबई में लग्जरी प्रॉप्रर्टी खरीदने वाले नए सेलिब्रिटी बन गए हैं

Janhvi Kapoor sells Juhu apartment : एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अब जुहू में आलीशान ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं। कपल ने ‘रूही’ की कोस्टार जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से 43.87 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है।

एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ने 2020 में 39 करोड़ रुपये में जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट स्कीम की एक इमारत में 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल पर फ्लोर खरीदे थे। 3,456 स्क्वायर फुट की इस प्रॉपर्टी के साथ कुल छह पार्किंग स्लॉट मिले हैं।

21 जुलाई को हुआ रजिस्ट्रेशन

SquareFeatIndia.com के मुताबिक, यह डील 31 मार्च, 2022 को हुई थी। इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई, 2022 को हुआ था। नए मालिक ने स्टैम्प ड्यूटी के रूप में 2.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, वहीं जान्हवी ने इसके लिए 78 लाख रुपये दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें