Ram Mandir Ram Lalla Surya Tilak: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी महीने से ही भक्तों की सैलाब उमड़ रहा है। राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। रामलला के माथे पर करीब 4 मिनट तक सूर्य किरणें उन्हें चूमती रहीं। अद्भुत नजारे को देखकर हर कोई हैरान था। वैज्ञानिक तरीके से उनका ‘सूर्य तिलक’ किया गया। विज्ञान के जरिए 5.8 सेमी की प्रकाश किरण के साथ रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। इस मौके पर करीब 10 वैज्ञानिकों की टीम मंदिर परिसर में मौजूद रही।
