Ayodhya Ram Mandir News: पुराने जमाने के 'टू-इन-वन' म्यूजिक सिस्टम से प्रत्यक्ष तौर पर प्रेरित होकर और कुछ अलग एवं अनोखा करने की गहरी इच्छा रखते हुए लखनऊ के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने एक ऐसी घड़ी बनाई है जो भारत सहित दुनिया के 8 देशों का समय बताती है। साहू ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) को ऐसी एक घड़ी गिफ्ट में दी है। 52 वर्षीय अनिल कुमार साहू द्वारा डिजाइन की गई घड़ी लखनऊ के 'हैनिमैन क्रॉसिंग' के पास सब्जी बाजार में सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई है। जिज्ञासावश सब्जी खरीदार, दर्शक और साथी दुकानदार लगातार घड़ी की कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
