Ram Mandir: अयोध्या में रामनवमी को खास बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्य तिलक का सहारा लिया जा रहा है। इसे लेकर राम मंदिर ट्रस्ट भी तैयारियों में जुटा हुआ है। 17 अप्रैल को रामनवमी का पर्व है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर मे रामनवमी मनाई जाएगी। ऐसे में राम नवमी बेहद खास होने वाली है। यहां पर दोपहर ठीक 12:00 बजे सूर्य की किरणों से प्रभु राम का अभिषेक होगा। यानी कि सूर्य तिलक किया जाएगा। इस सूर्य तिलक की अवधि करीब 4 मिनट तक रहेगी।
