रणबीर कपूर अपनी बेटी के नाम करेंगे ₹250 करोड़ का बंगला, बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी राहा

बांद्रा स्थित यह बंगला रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज का हुआ करता था। खबरों के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ है और रणबीर कपूर इस बंगले को अपनी बेटी राहा के नाम पर करने जा रहे हैं। प्रॉपर्टी ट्रांसफर होती ही, राहा बॉलीवुड की सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टारकिड बन जाएंगी

अपडेटेड Mar 30, 2024 पर 4:17 PM
रणबीर और आलिया के पास बांद्रा में 4 और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं। रणबीर कपूर इन दिनों मुंबई के बांद्रा में स्थिल एक विशाल घर के फर्निंशिग में जुटे हैं, जिसे कृष्णा राज बंगला कहा जाता है। यह बंगला रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज का हुआ करता था। खबरों के मुताबिक, इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ है और रणबीर कपूर इस बंगले को अपनी बेटी राहा के नाम पर करने जा रहे हैं। प्रॉपर्टी ट्रांसफर होती ही, राहा बॉलीवुड की सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टारकिड बन जाएंगी।

रणबीर और आलिया दोनों अपने सपनों का घर बनाने में काफी पैसा लगा रहे हैं। दोनों इसके जरिए यह पक्का करना चाहते हैं कि राहा उनके समृद्ध पारिवारिक इतिहास से भरे एक खूबसूरत जगह पर पले-बढ़े। फिलहाल इस घर की फर्निशिंग अपने आखिरी चरण में है।

इस बड़े घर के अलावा रणबीर और आलिया के पास बांद्रा में 4 और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक बार उनका नया बंगला बनकर तैयार हो जाएगा, तो यह शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे अन्य बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों से भी अधिक फैंसी और महंगा हो सकता है।


राहा की दादी नीतू कपूर भी इस बड़े घर की को-ओनर हो सकती। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर की हमेशा से यह इच्छा थी कि उनकी हर चीज का आधा हिस्सा उन्हें मिले। नीतू कपूर के पास बांद्रा में अपना घर भी है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। पूरा कपूर परिवार इस नए बंगले के तैयार होने के बाद इसमें एक साथ रहने की योजना बना रहा है। यह एक बड़ी बात है क्योंकि इससे पता चलता है कि एक परिवार के रूप में वे कितने करीब हैं, और वे यह पक्का करना चाहते हैं कि राहा के पास 'अपना घर' कहने के लिए एक शानदार जगह हो।

बता दें कि रणबीर कपूर की जल्द ही दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं। इनमें "रामायण" और "एनिमल पार्क" शामिल है। वहीं आलिया भट्ट "जिगरा" नाम की एक फिल्म में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- दिवालिया हो सकती है कांग्रेस! कुल संपत्ति से करीब दोगुना का टैक्स नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।