Ranveer Allahbadia controversy: कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अपनी विवादित टिप्पणी के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पॉडकास्टर ने शनिवार (15 फरवरी) को दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को उनके "माता-पिता के साथ सेक्स" वाले विवादित बयान पर विवाद के बीच जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यूट्यूबर की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब उन्हें जांच में शामिल होने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा लगातार समन भेजे जा रहे हैं।
