क्या आपके पास भी आया है RBI की ओर से 4 करोड़ रुपये देने का ईमेल? भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

PIB Fact Check ने इस मामले की जांच कर Koo पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि ये फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं

अपडेटेड May 23, 2022 पर 1:53 PM
Story continues below Advertisement
साइबर अपराध करने वाले लोगों को RBI के नाम पर ऐसे भ्रामक मैसेज भेजते हैं

भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटाइजेशन के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें फ्रॉड करने वाले साइबर जालसाज सरकारी ऑफर्स के नाम पर आपको लुभाने की कोशिश करते हैं। ऐसे कई ऑफर्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। वायरल मैसेज में दावा किया जाता हैं कि यह RBI की तरफ से भेजा गया मैसेज है।

ये भी पढ़ें- ASHA Workers: 10 लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को मिला WHO ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

कई लोगों के जालसाजों का शिकार होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी ओर से संभावित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए चेतावनी जारी की है। RBI ने आम लोगों को सूचित किया है कि वह कभी भी ऐसे फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क नहीं करता है।


4 करोड़ 75 लाख रुपये देने का ऑफर वाला मैसेज वायरल

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) लोगों को 4 करोड़ 75 लाख रुपये दे रहा है। अगर आपको इस राशि को पाना है तो पहले आपको 12,500 रुपये ट्रांजैक्शन फीस जमा करनी पड़ेगी। यह राशि जमा करने के बाद RBI ग्राहकों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर कर देगी।

PIB ने Koo पर पोस्ट कर दी पूरी अहम जानकारी

पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने इस मामले की जांच कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि ये फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं। पीआईबी (PIB) ने बताया है कि केंद्रीय बैंक ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। पीआईबी ने बताया गया है कि आरबीआई इस तरह की पर्सनल जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई ईमेल (Email) नहीं भेजता है।

साइबर अपराध करने वाले लोगों को RBI के नाम पर ऐसे भ्रामक मैसेज भेजते हैं। इसके बाद उनके ट्रांजैक्शन फीस के नाम पर छोटे अमाउंट की राशि ट्रांसफर करने को कही जाती है। फिर वह ग्राहकों से बड़ी अमाउंट का राशि ट्रांसफर करने को कहते हैं और आप फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं।

पीआईबी ने ग्राहकों को यह भी बताया है कि किसी तरह के ऐसे ऑफर के झांसे में फंसने से पहले आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

पीआईबी ने कहा है कि RBI, बैंक या किसी सरकारी संगठन के नाम पर लॉटरी/टैक्स रिफंड के ऑफर या मैसेज से सावधान रहें। यदि आप साइबर अपराध के शिकार हैं, तो तुरंत 1930 डायल करें और www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।